Hindi News / news / कन्हैया के काफिले ने कई बाइक सवारों को कुचला, पथराव के बाद गाड़ी...

कन्हैया के काफिले ने कई बाइक सवारों को कुचला, पथराव के बाद गाड़ी छोड़ भागे कन्हैया कुमार

1st Bihar Published by: Updated Feb 14, 2020, 4:23:03 PM

कन्हैया के काफिले ने कई बाइक सवारों को कुचला, पथराव के बाद गाड़ी छोड़ भागे कन्हैया कुमार

- फ़ोटो

ARA: सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया है. जिसके बाद लोगों ने जमकर पथराव कर दिया. इससे बचने के लिए कन्हैया कुमार काफिला छोड़कर फरार हो गए हैं. यह घटना आरा के बीबीगंज के पास की है. 



हमले के बाद पुलिस पहुंची

हमले के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और काफिला को आगे बढ़ाया हैं. बताया जा रहा है कि कन्हैया बक्सर से आरा कार्यक्रम में आ रहे थे. इस दौरान ही बीबीगंज के पास हमला किया गया है. आरा के रमना मैदान में आज कन्हैया कुमार का कार्यक्रम हैं. इसमें वह लोगों को संबोधित करने वाले थे. हमला करने वाले कौन है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका हैं. पुलिस के सामने भी हमला करने वाले काफिले पर पथराव कर रहे थे. 

कई जगहों पर हो चुका है हमला

कन्हैया कुमार एनआरसी और सीएए के विरोध में जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए हैं. कन्हैया की यात्रा भितहरवा से शुरू हुई है. इस यात्रा के दौरान हर जिले का कन्हैया दौरा कर रहे और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. यह सभा पटना के गांधी मैदान में खत्म होगी और इस दिन रैली होगी. इस यात्रा के दौरान ही छपरा, सुपौल और कटिहार में कन्हैया के काफिले पर हमला हो चुका है. लेकिन ये हमला अब का बड़ा बताया जा रहा हैं.