Hindi News / news / आरा में JDU नेता से पिस्टल छीनकर अपराधी फरार, मोबाइल भी ले भागे

आरा में JDU नेता से पिस्टल छीनकर अपराधी फरार, मोबाइल भी ले भागे

1st Bihar Published by: Updated Feb 10, 2020, 6:37:30 PM

आरा में JDU नेता से पिस्टल छीनकर अपराधी फरार, मोबाइल भी ले भागे

- फ़ोटो

ARA : बिहार में इन दिनों क्राइम आउट ऑफ़ कंट्रोल हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक बार फिर से दुस्साहस दिखाया है. अपराधी जेडीयू नेता का लाइसेंसी पिस्टल छीनकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के आरा नगर थाना इलाके की है. जहां धरहरा के पास सोमवार की शाम अपराधियों ने जेडीयू नेता को अपना निशाना बनाया. क्रिमिनल जेडीयू नेता से लाइसेंसी रिवाल्वर और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू नेता नवल शर्मा को अपराधियों ने शिकार बनाया है. 


जेडीयू नेता नवल शर्मा के मुताबिक वह धरहरा से होकर जा रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि अपराधी मोबाइल तक लूटकर फरार हो गए. उन्होंने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन  में जुट गई है.