1st Bihar Published by: Updated Nov 13, 2019, 3:30:41 PM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक लड़के ने स्कूल के क्लास रूम में फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली. इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई. क्लास रूम का दरवाजा खोलते ही बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे. युवक के घर में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट हुई है.
घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां रामपुर सनदिया मध्य विधालय के एक क्लास रूम में युवक ने फंदे पर लटकर सुसाइड कर ली. क्लास रूम का दरवाजा खोलते ही बच्चे चिल्लाने लगे. घटना की खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग दौड़कर स्कूल में पहुंचे. जहां उन्होंने युवक को फंदे पर लटकते देखा. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युवक देर रात से ही घर से गायब था. मृतक की पहचान बड़की सनदिया गांव निवासी मायाशंकर पांडेय का पुत्र कुंदन पांडेय (23) के रूप में की गई है.
मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने पुलिस को घटना की सूचना दी. खबर मिलते ही फौरन स्कूल में पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.