1st Bihar Published by: K K Singh Updated Oct 16, 2019, 9:14:04 PM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या की. ट्रेन के नीचे आने से मौके पर ही दोनों की जान चली गई. बोगी का हौज पाइप टूटने से लगभग एक घंटे तक पटना-मडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस बिहिया स्टेशन पर खड़ी रही. मरम्मती के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.
घटना भोजपुर जिले की है. जहां दानापुर रेल मंडल के बिहिया स्टेशन पर एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सुसाइड कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक बिहिया स्टेशन पर महथिन माई के मंदिर के पास ट्रैक पर प्रेमी जोड़े की लाश मिली है.
रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस घटना में बोगी की हौज पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमी जोड़े की शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है.