1st Bihar Published by: KK Singh Updated Oct 28, 2019, 9:35:55 AM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त की ताजा खबर भोजपुर जिले से आ रही है जहां आरा-जगदीशपुर रोड को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया है।
जगदीशपुर थाना के गौरा मठिया के पास आज सुबह सड़क दुर्घटना में 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने की वजह से हुई जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरा-जगदीशपुर सड़क को जाम कर दिया।