ब्रेकिंग न्यूज़

Post Office Scheme: हर महीने थोड़ा बचाएं और 40 लाख का फंड पाएं – जानिए कैसे? OP Singh Acting DGP: सुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने हरियाणा के कार्यवाहक DGP, शत्रुजीत की छुट्टी Bihar News: विधानसभा चुनाव को लेकर हाई सिक्योरिटी जोन में बिहार के ये जिले, रियल-टाइम खुफिया निगरानी लागू BSF Vacany: BSF में कांस्टेबल जीडी पद के लिए वैकेंसी, जानें कब और कैसे कर सकते है आवेदन Bihar Politics: ‘एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति, अंतिम दौर में पहुंची चर्चा’, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का दावा Bihar Politics: ‘एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति, अंतिम दौर में पहुंची चर्चा’, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का दावा Patna News: मोकामा में गोलीबारी से हड़कंप, 10 राउंड हुई फायरिंग; 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज India inflation rate 2025: दिवाली से पहले राहत की खबर! घटती महंगाई से किचन का रेट होगा कम, जाने पूरी जानकारी Bihar Politics: टिकट कटने की संभावना देख CM हाउस के सामने धरना पर बैठे गोपाल मंडल, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में निर्माण के दौरान हुआ ब्लास्ट, दो लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

आरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ! बोले ... कौन नहीं चाहता आगे बढ़ना,बस आशीर्वाद बनाई सभे

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 29 Oct 2023 03:37:06 PM IST

आरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ! बोले ... कौन नहीं चाहता आगे बढ़ना,बस आशीर्वाद बनाई सभे

- फ़ोटो

PATNA : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में दिख रहे हैं। पवन सिंह अंदर ही अंदर आरा से लोकसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि आज खुद अभिनेता पवन सिंह ने की है। पटना में जब पत्रकारों ने पवन सिंह से सवाल किया कि - क्या वो आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे?इस पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी कहेगी वो करूंगा।


इसके आगे चुनाव लड़ने की इच्छा पर पवन सिंह ने कहा कि- किसको आगे बढ़ने का मन नहीं करता है। कमर कस चुके हैं बस आदेश का इंतजार है। आरा के लोगों से उन्होंने कहा कि सिर्फ मेहनत करना है। कुंवर सिंह की धरती का एक मैं भी बेटा हूं। उन्होंने भोजपुरी  में कहा कि 'बस आशीर्वाद बनाईं सभे', आपलोग ने ही  गायक से नायक बनाया आगे जो आपलोगों की  मर्जी । हालांकि, पवन सिंह नीतीश- तेजस्वी की सरकार पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। 


इसके आगे जब पत्रकारों ने पवन सिंह से पूछा कि- बिहार सरकार देश के मुद्दे पर चिंतित नहीं है। इस सवाल पर गोल मोल जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा कि वो पार्टी के नए सिपाही हैं। उन्हें बहुत जानकारी नहीं हैं और जिस मुद्दे पर जानकारी नहीं होती वो उस पर नहीं बोलते। जो पार्टी कहेगी वो करूंगा।  हर इंसान को आगे बढ़ने का मन नहीं करता है। 


आपको बताते चलें कि,भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा के तरफ से आयोजित  मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के तहत बीजेपी की तरफ से आज बिहार के 1500 युवाओं को अमृत कलश के साथ स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना किया जाएगा। इसके बाद इस मिट्टी से एक नए पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।