Hindi News / news / अररिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी, शव की...

अररिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी, शव की पहचान में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 18, 2023, 4:49:58 PM

अररिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी, शव की पहचान में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

ARARIA: अररिया में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। अपराधियों ने एक बीस साल के युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। युवक की हत्या के बाद शव को मकई के खेल में फेंक दिया गया था। जिस पर ग्रामीणों की नजर गई और फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। पलासी थाने की पुलिस अज्ञात युवक का पता लगाने में जुटी है। ग्रामीणों से पहचान करायी गयी तो किसी ने लाश को नहीं पहचाना। जिसके बाद पुलिस ने इस अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार भी मौके पर पहुंच। पुलिस ने युवक की शर्ट से गांजा और चिलम के साथ बाइक की चाबी बरामद किया गया है।