Hindi News / news / तीसरे चरण के रण में पीएम मोदी पहुंचे बिहार, बोले- बिहार में दिख...

तीसरे चरण के रण में पीएम मोदी पहुंचे बिहार, बोले- बिहार में दिख रहा वोटिंग का उत्साह

1st Bihar Published by: Updated Nov 03, 2020, 11:17:24 AM

तीसरे चरण के रण में पीएम मोदी पहुंचे बिहार, बोले- बिहार में दिख रहा वोटिंग का उत्साह

- फ़ोटो

ARARIYA :बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इसी बीच तीसरे चरण के रण के लिए चुनाव प्रचार जारी है. इसी क्रम में आज पीएम मोदी बिहार पहुंचे हैं.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया के फारबिसगंज में आज की पहली सभा को संबोधित कर रहे हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपनी सभा में कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है, इस बार बंपर वोटिंग हो रही है. आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं पूरे विश्व को संदेश दिया है. जब कोरोना की वजह से दुनिया में हड़कंप मचा है लेकिन बिहार के लोग उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं, ऐसे में लोगों को विचार करना चाहिए. 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद एक बात साफ हो गया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है.  बिहार की जनता ने डंके की चोट पर संदेश दिया है कि उन्होंने जंगलराज और डबल युवराज को सिरे से नकार दिया है. बिहार के लोगों को पता है कि कौन राज्य का विकास करेगा और कौन परिवार का विकास करेगा.