ब्रेकिंग न्यूज़

Amrit Bharat Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा शेखपुरा से दिल्ली तक विशेष अमृत भारत ट्रेन Liquor Cashless Policy : शराब को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से ही मिलेगी बोतल BSSC CGL 4 Vacancy: BSSC CGL 4 और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू; जानिए... पूरी खबर PATNA NEWS : केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विरोध, NUSI के मेंबर ने दिखाए काले झंडे फिर जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौज आपदा में फोटो खिंचाने का अवसर: बाढ़ पीड़ितों के दुःख से दुःखी नहीं...तस्वीर खिंचवाने/छपवाने का मौका मिलने से खुश हैं जेडीयू नेता ! DM से मिलने के दौरान खिलखिला कर हंसते रहे 'छोटू सिंह'..तस्वीरें दे रहीं गवाही GST Reforms 2025: इन वस्तुओं पर कम होगा GST दर, जानिए... संभावित बदलाव की पूरी डिटेल Bihar News: पाकिस्तान के शातिरों से मिल रहा बिहार के साइबर ठगों को प्रशिक्षण, इस जिले में बड़े गिरोह का हुआ भंडाफोड़ Ganesh Chaturthi 2025: इस गणेश चतुर्थी पर किस रंग के गणपति करें स्थापित? जानिए... शुभ संयोग और महत्व ANANT SINGH : मोकामा से पटना तक गूंजेगी सियासी आवाज, अनंत सिंह संग दिखेंगे ललन सिंह; जेल से बाहर आने के बाद पहली बार बड़ा कार्यक्रम Bihar News: बिहार में जारी राजस्व महा-अभियान शिविरों में सभी आवेदन किए जाएंगे स्वीकार, सरकार ने सभी CO को जारी किया आदेश

अरे...नहीं बना है ? कमाल है... जनता दरबार में आई शिकायत पर CM नीतीश ने 'सचिव' को लगाया फोन, बोले - बताइए ये कितना खराब बात है

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 17 Apr 2023 12:24:53 PM IST

अरे...नहीं बना है ? कमाल है... जनता दरबार में आई शिकायत पर CM नीतीश ने 'सचिव' को लगाया फोन, बोले - बताइए ये कितना खराब बात है

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में मौजूद हैं। इस दौरान वो कई विभागों की शिकायतों को सुन रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुजफ्फरपुर की एक महिला ने शिकायत की है। महिला ने  मुख्यमंत्री से कहा कि- उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा। दो साल पहले ही आवास स्वीकृत हो गया। इसके बाद भी प्रखंड स्तर से लटकाकर रखा गया है। बोचहां के आवास सहायक तीस हजार रू मांग रहा है। 


वहीं, महिला की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को फोन लगाया और कहा कि इस महिला का मामला देखिए। यह कह रही है कि इसका आवास स्वीकृत है। लेकिन दिया नहीं जा रहा। यह कह रही है कि बोचहां का आवास सहायक तीस हजार रू मांग रहा।  बताइए तो यह कितना खराब बात है। तुरंत एक्शन लीजिए। 


इसके आलावा एक अन्य मामले में अरवल एक महिला सीएम नीतीश के पास पहुंची। इस महिला  ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे यहां गली-नली नहीं बना है। बीडीओ कहते हैं कि काम नहीं होगा। यह सुनकर सीएम नीतीश बोले...अरे...नहीं बना है ? कमाल है...। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार और एस. सिद्धार्थ को बुलाया। कहा कि महिला को गली-नली योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला की शिकायत पर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को फोन लगाया और कहा कि महिला अरवल से आई है। इनके गांव में गली-नली योजना का लाभ नहीं मिला है। इसको दिखवाइए। इसके बाद सीएम नीतीश ने महिला को कहा कि जाइए हो जायेगा।