Hindi News / news / कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, दुकान से बरामद हुए...

कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, दुकान से बरामद हुए 15 ग्रेनेड

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 04, 2019, 7:13:32 PM

कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, दुकान से बरामद हुए 15 ग्रेनेड

- फ़ोटो

DESK: सुरक्षा बलों ने कश्मीर में बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक दर्जी की दुकान से 15 ग्रेनेड बरामद किए हैं. दरअसल रविवार को दुकान में धमाके के चलते एक शख्स की मौत के बाद एक तलाशी अभियान के दौरान ये ग्रेनेड बरामद हुए. सुरक्षा बलों ने जिस दुकान से ग्रेनेड बरामद हुए है उस दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह दुकान नियंत्रण रेखा से सटे केरन के फरकियान इलाके में स्थित है. दरअसल दुकान में हुए धमाके के बाद एक शख्स की मौत हो गई. घटना के बाद जब पुलिस और सेना की टीम घटना की जांच करने पहुंची तो उस दुकान से 15 ग्रेनेड बरामद हुए.