1st Bihar Published by: Chandan Updated Aug 09, 2021, 8:13:40 PM
- फ़ोटो
ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक साथ दो ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। हथियार के बल पर बदमाशों ने दो आभूषण दुकान में घुसकर भीषण लूट की वारदात को अंजाम दिया। आठ की संख्या में आए बदमाशों ने करीब दस लाख रुपये के गहने दोनों दुकानों से लूट लिए और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।
नगर थाना क्षेत्र के चौक स्थित शुक्ला मार्केट में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो आभूषण दुकानों में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के सबसे पॉश इलाके में दोनों ज्वेलरी की दुकानें है जिसे निशाना बनाते हुए अपराधियों ने एक दुकान से 10 किलो चांदी जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बतायी जाती है वही दूसरे दुकान से 100 ग्राम सोना, 50 हजार रुपये कैश, दुकानदार के गले से सोने के चेन को लूट लिया।
दूसरी दुकान से लूटे गये गहने की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है। दोनों दुकान से करीब दस लाख की लूट बदमाशों ने हथियार के बल पर की और मौके से फरार हो गये। इस घटना इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।