ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार

आरा: स्कूल में गिरा ठनका, 18 छात्राएं बुरी तरह झुलसी

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Thu, 11 Jul 2024 08:24:59 PM IST

आरा: स्कूल में गिरा ठनका, 18 छात्राएं बुरी तरह झुलसी

- फ़ोटो

ARRAH: बिहार में कई इलाकों में मॉनसून की बारिश हो रही है। इस दौरान कई जिलों में ठनका भी गिर रहा है। अभी तक कई लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से चली गयी है। गुरुवार को मधुबनी में आसमान से गिरी आफत ने 5 लोगों की जान ले ली। वही भोजपुर के आरा में आकाशी आकाशीय बिजली गिरने से 18 छात्राएं बुरी तरह झुलस गई। 


सरकारी स्कूल में ठनका गिरने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव प्लस 2 उच्च विद्यालय की है। जहां इस घटना में 8 छात्राएं गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गयी जिन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।


 इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। कई छात्राओं की गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया है। बता दें कि पिछले चौबीस घंटे के भीतर वज्रपात के चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गयी है। आज फिर मधुबनी जिले में 5 की जान चली गयी है। 


 भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल के 18 छात्राएं वज्रपात से घायल हो गयी है। जानकारी के अनुसार तरारी प्रखंड के बड़का गांव प्लस टू उच्च विद्यालय के पिछले हिस्से में स्थित ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरा जिसका प्रभाव इतना जोरदार था कि स्कूल के क्लास के कमरे में बैठी छात्राओं को इसका झटका लगा। सभी 18 छात्राएं कक्षा 9 और 10 की हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरारी ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर 07 गंभीर छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि इलाज करने वाले डॉक्टर डा० पवन कुमार और डा० संतोष कुमार ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही घायल छात्राओं को देखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह, तरारी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी एहसान समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वही गम्भीर रुप से घायल छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए वरीय पदाधिकारी से बात कर बेहतर ईलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान अस्पताल में काफी कुव्यवस्था देखने को मिली। बेड के अभाव के कारण कई छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही ऑक्सीजन के अभाव में कई परिजन अधिकारियों से गुहार लगाते दिखे। 


घायल छात्राओं में बडकागॉव निवासी सुमेर सिह की पुत्री निशा कुमारी ,बरसी गांव निवासी कमला प्रसाद सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी सदनपूर निवासी यूनिस अंसारी की पुत्री सगुफ्ता ,बड़का गांव निवासी धीरेंद्र राम की पुत्री प्रियांशु कुमारी ,बंधवा गांव निवासी बागेश्वर शर्मा की पुत्री संगीता कुमारी धर्मदासडिहरी निवासी जितेंद्र राम की पुत्री रीता कुमारी, बड़कागांव निवासी संतोष कुमार सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी बड़कागांव निवासी वीरेंद्र राम की पुत्री मधु कुमारी बड़कागांव निवासी सुनील राम की पुत्री नेहा कुमारी सैधानपुर नायशी निवासी सैनुद्दीन की पुत्री रुखसाना खातून गोपालपुर गांव की छोटू सिंह की पुत्री अंजू कुमारी बड़कागांव निवासी जयप्रकाश राम की पुत्री किसने कुमारी बहुत शेर गांव निवासी सोनू कुमार की पुत्री अनिशा कुमारी खिलाड़ियों का निवासी चिंटू कुमार की पुत्री मुस्कान कुमारी खेलडिया गांव निवासी विमलेश कुमार की पुत्री अमृता कुमारी, महादेवपुर गांव निवासी हरिवंश सिंह की पुत्री शांति कुमारी समेत कई और छात्राएं जख्मी हालत में अस्पताल लाई गई।