Hindi News / news / विधानसभा चुनाव के पहले आशुतोष की सियासी एंट्री, शनिवार को नई पार्टी का...

विधानसभा चुनाव के पहले आशुतोष की सियासी एंट्री, शनिवार को नई पार्टी का करेंगे एलान

1st Bihar Published by: Updated May 29, 2020, 6:45:25 PM

विधानसभा चुनाव के पहले आशुतोष की सियासी एंट्री, शनिवार को नई पार्टी का करेंगे एलान

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में सामाजिक संगठन चलाने वाले आशुतोष कुमार राजनीति में एंट्री लेने वाले हैं. विधानसभा चुनाव के पहले आशुतोष कुमार ने राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया है. आशुतोष कल यानी शनिवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे.

आशुतोष कुमार सामाजिक तौर पर बिहार में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने अपने साथ युवाओं का एक संगठन भी खड़ा किया है. बीते साल पटना के गांधी मैदान में आशुतोष ने एक रैली भी की थी. लेकिन यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक आयोजन था. अब आशुतोष राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं हालांकि उनके लिए सामने बड़ी चुनौती है.

अपनी नई पार्टी की घोषणा के पहले आशुतोष कुमार से जुड़े सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह बिहार के अंदर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. महागठबंधन और एनडीए से फिलहाल किसी तरह के गठजोड़ की कोई उम्मीद नहीं दिखती है. आशुतोष ने जो सामाजिक संगठन खड़ा किया था उसके बूते वह राजनीतिक संगठन खड़ा करने की तरफ कदम आगे बढ़ाएंगे अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि शनिवार को नई पार्टी की घोषणा करते वक्त वह क्या कुछ एलान करते हैं.