Hindi News / news / दिल्ली में चूड़ा दही की दावत, अश्विनी चौबे के मकर संक्रांति भोज में...

दिल्ली में चूड़ा दही की दावत, अश्विनी चौबे के मकर संक्रांति भोज में BJP नेताओं का हुआ जुटान

1st Bihar Published by: Updated Jan 20, 2020, 12:55:50 PM

दिल्ली में चूड़ा दही की दावत, अश्विनी चौबे के मकर संक्रांति भोज में BJP नेताओं का हुआ जुटान

- फ़ोटो

PATNA : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दिल्ली स्थित आवास पर आज मकर संक्रांति भोज का आयोजन किया। इस भोज में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र जी सहित अन्य नेताओं ने इस भोज में शिरकत की। अश्विनी चौबे के  30 एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित सरकारी अवास  पर आयोजन किया गया था. 

अश्वीनी चौबे ने मकर संक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह के दौरान कहा कि भारतीय सभ्यता संस्कृति में त्यौहार का एक महत्वपूर्ण स्थान है. इससे आपसी सद्भाव बढ़ता है. हम सब अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं.   

बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर पटना में एमएलसी रजनीश कुमार के आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था. इस भोज में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी समेत एनडीए के कई नेता शरीक हुए थे.