Hindi News / news / अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा मरीजों को...

अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा मरीजों को किया गया रेस्क्यू

1st Bihar Published by: Updated Mar 31, 2021, 9:55:58 AM

अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा मरीजों को किया गया रेस्क्यू

- फ़ोटो

DELHI : इस वक़्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है जहां अचानक सफदरजंग अस्पताल में अचानक लग गई. जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल के मेन आईसीयू में लगी थी. आग लगने की सूचना पर तुरंत 50 से ज्यादा मरीजों को रेस्क्यू किया गया. हालांकि अबतक आगलगी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है और आग पर भी काबू पा लिया गया है. 


बताया जा रहा है कि आज सुबह-सुबह करीब साढ़े 6 बजे अचानक सफदरजंग अस्पताल के मेन आईसीयू में आग लग गई. आनन फानन में इसकी जानकारी फायर स्टेशन में दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दस से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. फिलहाल आईसीयू और उसके आस पास कूलिंग का काम चल रहा है. जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन मंजिला है. आग पहले फ्लोर पर लगी थी.