1st Bihar Published by: Updated Aug 04, 2022, 2:01:52 PM
- फ़ोटो
PATNA : आईएएस अधिकारी रहे अतुल प्रसाद को बिहार लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार की तरफ से इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरके महाजन जो बीपीएससी के मौजूदा अध्यक्ष हैं, उनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है।
अतुल प्रसाद 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद अब सरकार ने उन्हें बीपीएससी का अध्यक्ष बनाया है। आरके महाजन भी आईएएस अधिकारी रह चुके हैं और उनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 5 अगस्त से अतुल प्रसाद बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के अपर सचिव रचना पाटिल की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि बिहार के राज्यपाल ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए अतुल प्रसाद की नियुक्ति को अपनी सहमति दी है। अतुल प्रसाद पदभार संभालने के बाद 6 साल या फिर 62 साल की उम्र सीमा तक इस पद पर रहेंगे।