ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, वाहन और मवेशी जलकर खाक Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान,कहा - नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, रहेंगे भाजपा के सच्चे सिपाही Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय

औरंगाबाद के बाद नवादा में फटा गैस सिलेंडर, पांच लोग घायल

1st Bihar Published by: Updated Sun, 30 Oct 2022 02:37:16 PM IST

औरंगाबाद के बाद नवादा में फटा गैस सिलेंडर, पांच लोग घायल

- फ़ोटो

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ जब छठ पर्व का खाना बनाने के लिए एक साल से रखे गैस टंकी को खोला गया। टंकी खोलते ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। 




घायलों में आलोक कुमार पिता नंद लाल, अनुराधा पति आलोक कुमार, पिंटू कुमार पिता लल्लू प्रसाद, 5 साल का मिथुन कुमार, 4 साल की ब्यूटी कुमारी शामिल है। घटना जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र अन्तर्गत हिसुआडीह मुंशी टोला की है। इससे पहले औरंगाबाद से एक खबर आई थी, जहां छठ का प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से 30 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ टेकारी गया में रह रहे आलोक कुमार छठ मनाने के लिए अपने गांव हिसुआडीह मुंशी टोला पहुंचे थे। राजगीर रोड हिसुआ के रहने वाले एक भाई के यहां छठ हो रहा था। रविवार की सुबह खाना बनाने के लिए एक साल से रखे गैस टंकी को खोला तो बड़ा धमाका हुआ। इसी दौरान कुल पांच लोग घायल है।