Hindi News / news / 'आजाद हिंद फौज' नाम का संगठन बनाकर करते थे लूट-पाट, 6 अपराधी 7...

'आजाद हिंद फौज' नाम का संगठन बनाकर करते थे लूट-पाट, 6 अपराधी 7 पिस्टल-बंदूक के साथ दबोचे गए

1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Feb 08, 2020, 7:47:58 PM

'आजाद हिंद फौज' नाम का संगठन बनाकर करते थे लूट-पाट, 6 अपराधी 7 पिस्टल-बंदूक के साथ दबोचे गए

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने पटना एसटीएफ के साथ मिलकर छह अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ धऱ दबोचा है। ये अपराधी 'आजाद हिंद फौज' नामक संगठन बनाकर सरकारी और निजी संस्थानों से लेवी वसूलते थे साथ ही लूट-पाट और हत्या की वारदात को अंजाम देते थे।


मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि  पकड़े गए सभी अपराधी आज़ाद हिंद फौज संगठन बनाकर इलाके के ठेकेदारों की हत्या के साथ लूट और लेवी को वसूलने का काम कर रहे थे। इस गिरोह के छह सदस्यों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने पटना एसटीएफ के सात ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर धऱ दबोचा है। उन्होनें बताया कि यह कार्रवाई सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के पास की गई है, जहां ये सभी अपराध की योजना बनाने में जुटे हुए थे।


जयंतकात ने बताया कि गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों के पास से सात अदद हथियार बरामद किया गया है। बरामद हथियारों मे पांच देशी पिस्टल और दो बंदूक मिले हैं।  साथ ही भारी मात्रा में कारतूस के साथ लूटी गयी तीन बाइक भी बरामद की गयी है।