Asia University Rankings: भारत के ये संस्थान एशिया के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल, शीर्ष पर यह यूनिवर्सिटी काबिज Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन इन चीजों पर रहेगी छूट, आप भी ले सकते हैं लाभ; जानिए क्या है तरीका बिहार चुनाव 2025: अब मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें अपना वोटर आईडी कार्ड, जानिए DigiLocker से पूरा प्रोसेस Bihar Election 2025: पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, इतने बूथों पर होगी वोटिंग; चुनाव आयोग ने किए पुख्ता इंतजाम Bihar Election 2025: बिहार चुनाव बना वैश्विक लोकतंत्र की सीख का केंद्र, इतने देशों के अधिकारी पहुंचे पटना; EVM सेंटर से पोलिंग बूथ तक लेंगे जानकारी Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण: 18 जिलों की 121 सीटों पर कल पड़ेगा वोट, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे इतने उम्मीदवारों का फैसला Kartik Purnima 2025: आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए स्नान-दान और देव दिपावली का महत्व गया जी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में मांगा वोट Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 13 Oct 2024 03:09:37 PM IST
- फ़ोटो
DESK: NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद सिद्दिकी के शव को परिजनों को सौंपा गया है। इस घटना के बाद बाबा सिद्दीकी के करीबी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान के घर के बाहर अब एक और टीम सुरक्षा के लिए तैनात की गयी है। सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है। वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। वही मुंबई के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं तमाम मंत्रियों के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
बता दें कि सिद्दिकी को वाई सिक्योरिटी मिली हुई थी लेकिन घटना के वक्त कोई पुलिस कर्मी साथ नहीं था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट्स भी बंद थे। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। लॉरेंस बिश्वोई गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को हम छोड़ेंगे नही। बता दें कि लॉरेंस बिश्वोई गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा और यूपी के 3 शूटर्स में से 2 को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार शूटर्स गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप की गिरफ्तारी के बाद आज मुंबई के किला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया है।
एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक उनको छह गोलिया लगी थीं। सिद्दीकी पर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास गोलीबारी हुई। अब मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) से तीन बार विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह इसी वर्ष फरवरी में कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) में शामिल हुए थे। उनके पुत्र जीशान सिद्दीकी वर्तमान में बांद्रा (पूर्व) सीट से ही विधायक हैं।
बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी पर उनके पुत्र के कार्यालय के बाहर ही शनिवार को रात लगभग 9.30 बजे मोटर साइकिल से आए तीन शूटरों ने छह गोलियां दागीं। उन्हें छह गोलियां लगी थीं। घायलावस्था में बाबा सिद्दीकी को निकट के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा दो शूटरों को हिरासत में लिया गया है। यह दोनों शूटर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बता दें कि बाबा सिद्दीकी ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस पार्टी में गुजारा। लेकिन इसी वर्ष फरवरी में वह कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हो गए थे।