1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 12, 2019, 1:45:21 PM
- फ़ोटो
DESK : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले रेसलर बबीता फोगाट ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है. बबीता फोगाट के साथ ही उनके पिता महावीर फोगाट भी बिजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान बीजेपी के नेता अनिल जैन, रामविलास शर्मा और अनिल बलूनी भी मौजूद रहे. महावीर फोगाट के बीजेपी में शामिल होते ही हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को तगड़ा झटका लगा है. चर्चा यह भी है कि बीजेपी दोनों में से किसी एक को विधानसभा चुनाव का टिकट दे सकती है.