Hindi News / news / झारखंड के अच्छे दिन आने वाले हैं, चुनाव की घोषणा के पहले बोले...

झारखंड के अच्छे दिन आने वाले हैं, चुनाव की घोषणा के पहले बोले बाबूलाल मरांडी

1st Bihar Published by: Updated Nov 01, 2019, 1:39:08 PM

झारखंड के अच्छे दिन आने वाले हैं, चुनाव की घोषणा के पहले बोले बाबूलाल मरांडी

- फ़ोटो

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान की खबर में सूबे में सियासी हलचल बढ़ा दी है। विपक्षी दलों ने रघुवर सरकार पर हमला तेज कर दिया है। झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रघुवर सरकार पर निशाना साधा है। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है क्योंकि वह राज्य में बीजेपी सरकार को एक आंख नहीं देखना चाहती। मरांडी ने कहा है कि झारखंड के अच्छे दिन आने वाले हैं और हम जल्द ही सरकार बनाने वाले हैं। 

झारखंड चुनाव में बाबूलाल मरांडी की पार्टी के गठबंधन के साथ जाएगी यह अब तक साफ नहीं हो सका है लेकिन वह लगातार अपनी पार्टी का जनाधार मजबूत करने में लगे हुए हैं। बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ लगातार राज्य भर में दौरा किया है।