1st Bihar Published by: Updated Sep 03, 2022, 8:48:22 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के विक्रमगंज इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर अचानक नहर में गिर गयी। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता से काम किया और कोचिंग जा रहे सभी बच्चों को नहर से बाहर निकाला और इस तरह बड़ा हादसा होने से बचाया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज से आधा दर्जन बच्चों को लेकर ओमनी कार बिहटा स्थित कोचिंग जा रही थी सामने से एक वाहन को बचाने के क्रम में वैन ने नियंत्रण खो दिया और नहर में जा गिरी।
घटना विक्रम थाना क्षेत्र के असपुरा नहर के पास की है। कार के नहर में गिरने के बाद अफरातफरी मच गयी। ग्रामीणों की नजर जब वैन पर गयी तब सभी ने मिलकर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को भी दी गयी है।