Hindi News / news / बड़ा रेल हादसा टला: चलती ट्रेन से अलग हो गईं पांच बोगियां, यात्रियों...

बड़ा रेल हादसा टला: चलती ट्रेन से अलग हो गईं पांच बोगियां, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 02, 2023, 11:37:56 AM

बड़ा रेल हादसा टला: चलती ट्रेन से अलग हो गईं पांच बोगियां, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया है। यहां रक्सौल से आंनद बिहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस की पांच बोगियां चलती ट्रेन से अलग हो गई। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के बाद रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना मझौलिया-बेतिया रेलखंड के मोहदीपुर के पास हादसा है।


जानकारी के मुताबिक रक्सौल से आंनद बिहार जा रही थी सत्याग्रह एक्सप्रेस जैसे ही मझौलिया-बेतिया रेलखंड के मोहदीपुर के पास पहुंची चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन से पांच बोगियों के अलग होने के बाद यात्रियों के बीच अफराच-फरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे की टेक्लिकल टीम ने घटना की जांच की तो पाया कि ट्रेन की कंपलिंग टूटने के कारण चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहें है। बता दें कि हाल के दिनों में बिहार में अबतक इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।