1st Bihar Published by: MIRAJ AHMAD Updated Oct 31, 2021, 7:28:07 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि आए दिन लूट,चोरी, हत्या, दुष्कर्म जैसी आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरी के दौरान बदमाश बाढ़ नियंत्रण विभाग के टेंडर से जुड़े कागजात भी अपने साथ ले गये।
चोरी की यह घटना पुलिस लाइन के पीछे मालवीय नगर मोहल्ले में हुई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई ऋषभ राज गोपालगंज में किराए के मकान में रहते हैं। घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब वे गांव से गोपालगंज के लिए निकले थे। घर में काम करने के लिए जब दाई पहुंची तब उसने देखा की घर का ताला टूटा पड़ा है उसने तुरंत इसकी सूचना अपने मालिक को दी।
जेई ऋषभ ने बताया कि घर में 15 हजार रुपये कैश, लैपटॉप और डेढ़ लाख रुपये के अन्य कीमती सामान चोरों ने उड़ा ली है। चोरी के दौरान बदमाशों सरकारी कागजात भी अपने साथ लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे जिसके बाद छानबीन शुरू की गयी। सदर एसडीपीओ ने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा यदि पुलिस की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
