1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 21, 2023, 4:15:37 PM
- फ़ोटो
Patna: बिहार विधानसभा के नेताप्रति विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। बिहार में बढ़ते क्राइम और गिरती विधि व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा है। विजय कुमार सिन्हा ने पटना के फुलवारीशरीफ, किशनगंज, नालंदा और मोतिहारी में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा है कि क्या इन परिवारों का समाधान होगा?
इन जिलों में हुए क्राइम की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पटना का फुलवारीशरीफ में घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारी थी। वही किशनगंज में मनचले ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। जबकि नालंदा में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा से पहले 50 राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक की मौत हो गयी। वही मोतिहारी में युवक को गोली मारी गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर हैं उनसे पूछा गया कि क्या इन परिवारों का समाधान होगा? बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं वही सीएम और डिप्टी सीएम सत्ता सुख भोगने में मग्न हैं। दोनों नेता जनता के पैसे से पिकनिक मना रहे हैं उन्हें बिहार की जनता की चीख तक सुनाई नहीं दे रही है।
विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "बिहार में अपराधियों का तांडव चरम पर है लेकिन मा० मुख्यमंत्री @NitishKumar और उनके युवराज @yadavtejashwi सत्ता सुख भोगने में इस कदर मगन हैं कि जनता की चीख सुनाई नहीं देती। हत्या, अपहरण और बलाकार आये दिन हो रहे हैं लेकिन सीएम और उनके युवराज जनता के पैसे से पिकनिक मनाने में लगे हैं।"
बिहार में अपराधियों का तांडव चरम पर है लेकिन मा० मुख्यमंत्री @NitishKumar और उनके युवराज @yadavtejashwi सत्ता सुख भोगने में इस कदर मगन हैं कि जनता की चीख सुनाई नहीं देती। हत्या, अपहरण और बलाकार आये दिन हो रहे हैं लेकिन सीएम और उनके युवराज जनता के पैसे से पिकनिक मनाने में लगे हैं pic.twitter.com/i2hY05N4xB
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) January 21, 2023