Hindi News / news / बगहा में जंगली सुअर का आतंक, हमले में दो घायल

बगहा में जंगली सुअर का आतंक, हमले में दो घायल

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Jan 11, 2020, 8:07:17 AM

बगहा में जंगली सुअर का आतंक, हमले में दो घायल

- फ़ोटो

WEST CHANPARAN : पिपरासी थाना के मंझरिया पंचायत के नैनहा सरेह में शुक्रवार की दोपहर गन्ना के खेत में काम करने गए दो ग्रामीणों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया. जिसमें दोनों ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंझरिया पंचायत के सिसकारी गांव निवासी अवधेश बीन वऋऔर अनिल मुशहर नैनहा सरेह में गन्ने के खेत में काम कर रहे थे,  इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर एक जंगली सूअर ने दोनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

सुअर के हमले में घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इक्को विकास समिति भैसहिया के अध्यक्ष छेदीलाल प्रसाद ने बताया कि इसकी सूचना बगहा वनक्षेत्र पदाधिकारी को दी गई है. वन विभाग से मिलकर दोनों पीडितो को मुआवजा दिलाने की पहल शुरू हो गई है.