Hindi News / news / बगहा : थाना में SI और SHO ने की मारपीट, एसपी ने दोनों...

बगहा : थाना में SI और SHO ने की मारपीट, एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: DEEPAK Updated Nov 13, 2019, 8:21:11 PM

बगहा : थाना में SI और SHO ने की मारपीट, एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड

- फ़ोटो

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बगहा से जहां एसपी ने एक थानाध्यक्ष और SI को सस्पेंड कर दिया है. थाने के अंदर एक दूसरे से मारपीट करने वाले दोनों अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है. कर्तव्यहीनता के आरोप में दोनों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. 

घटना जिले के भैरोगंज थाना की है. जहां थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार और एसआई अरुण कुमार सिंह आपस में भिड़ गए. दोनों ने थाना के अंदर मारपीट की. थाना के अंदर हुए इस घटना से नाराज एसपी ने एसडीपीओ संजीव कुमार फौरन जांच करने का आदेश दिया. जांच में दोनों अधिकारी दोषी पाए गए. 


बगहा एसपी राजीव रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानेदार और एसआई को सस्पेंड कर दिया. एसपी ने बताया कि उनकी इस घटना से जिला पुलिस को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. किसी भी हालत में ऐसी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती थी.