Hindi News / news / बैरिया बस स्टैंड पर हुआ हंगामा, वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर...

बैरिया बस स्टैंड पर हुआ हंगामा, वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट

1st Bihar Published by: rohan badal Updated Jul 12, 2021, 6:59:24 PM

बैरिया बस स्टैंड पर हुआ हंगामा, वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट

- फ़ोटो

PATNA CITY: बैरिया स्थित अंतर्राजीय बस अड्डा के पास आज जमकर हंगामा हुआ। बस स्टैंड के वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बस स्टैंड में अफरा-तफरी मच गयी।


बैरिया बस स्टैंड के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे से हमला किया गया। वही ईंट पत्थर भी फेंके गये। इस दौरान अगमकुआं थाना प्रभारी पर भी ईंट से हमला किया गया। जिसके बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उपद्रव मचा रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस को देख अन्य लोग भी मौके से फरार हो गये। फिलहाल स्थिति सामान्य है। स्थानीय लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।