Hindi News / news / बिहार बंद के विरोध में उतरे BJP MLC, समर्थकों के साथ डाकबंगला पहुंचे...

बिहार बंद के विरोध में उतरे BJP MLC, समर्थकों के साथ डाकबंगला पहुंचे संजय पासवान

1st Bihar Published by: RAHUL SINGH Updated Dec 19, 2019, 11:42:48 AM

बिहार बंद के विरोध में उतरे BJP MLC, समर्थकों के साथ डाकबंगला पहुंचे संजय पासवान

- फ़ोटो

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज वाम दलों के बिहार बंद के विरोध में बीजेपी एमएलसी संजय पासवान के नेतृत्व में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं. 'कबीर के लोग' के बैनर के द्वारा  बंद को असफल बनाने के लिए सभी सड़क पर उतरे हैं.

बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता संजय पासवान के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर बंद विराधी नारे लगा रहे हैं. संजय पासवान का कहना है कि जो लोग बंद करवा रहे हैं, वे लोग शरारती तत्व हैं. बेद में शामिल लोग गरीब और दलित विरोधी लोग हैं. ये वही लोग हैं जो गरिबों का भला नहीं चाहते हैं. आज की बंदी पूरी तरह से फेल है और हम सड़क पर उतर कर इसका विरोध कर रहे हैं. इस बंद को हमलोग बिल्कुल फेल साबित कर देंगे.

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. इस कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रही है. वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया है.