Bihar Crime News: बिहार के सरकारी स्कूल में पुरस्कार वितरण के दौरान छात्रों के बीच चाकूबाजी, दो लड़के घायल Bihar Crime News: बिहार के सरकारी स्कूल में पुरस्कार वितरण के दौरान छात्रों के बीच चाकूबाजी, दो लड़के घायल Gaya News: गयाजी में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, दिखा देशभक्ति का अद्वितीय संगम Gaya News: गयाजी में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, दिखा देशभक्ति का अद्वितीय संगम Bihar Crime News: बिहार में सिपाही बहाली पेपर लीक का आरोपी अरेस्ट, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का है करीबी; दो साल से था फरार Bihar Crime News: बिहार में सिपाही बहाली पेपर लीक का आरोपी अरेस्ट, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का है करीबी; दो साल से था फरार Khan Sir: स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटना के इस थाने में क्यों पहुंच गए खान सर? होने लगी यह चर्चा Khan Sir: स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटना के इस थाने में क्यों पहुंच गए खान सर? होने लगी यह चर्चा Bihar Crime News: बिहार में लापता कोचिंग टीचर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका Bihar Crime News: बिहार में लापता कोचिंग टीचर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
1st Bihar Published by: Updated Fri, 26 Feb 2021 02:32:08 PM IST
- फ़ोटो
DESK: बंदूक की नोक पर अपहरण के बाद विवाहिता से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। खुद थाने पहुंची पीड़िता ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ACP राजेंद्र सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि पीड़िता का पति से मनमुटाव चल रहा था जिसके कारण वह पति से अलग रह रही थी। जिसका फायदा उठाते हुए विवाहिता के एक परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया फिर वीडियो भी बना डाला।
मामला राजस्थान के जोधपुर की है जहां 9 फरवरी को पीड़िता का अपहरण कर लिया गया जिसके बाद जयपुर और दिल्ली ले जाकर आरोपी और उसके साथियों ने बंदूक के नोक पर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने 4 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले विवाहिता का परिचित और आरोपी जसवंत सिंह ने देसी कट्टा दिखाकर डराया और उसे अपने साथ ले गये। जिसके बाद बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया और उसके फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर वे महिला को डराने लगा। फिर 9 फरवरी की आधी रात को उसको घर के बाहर बुलाकर अगवा कर ले गया बीच रास्त में उसके एक मित्र अरविंद सिंह ने छेड़छाड़ की फिर इस महिला को जसवंत सिंह अपने साथ एक बस में जयपुर लेकर गया। जहां जसवंत और जीवराज ने महिला के साथ मुंह काला किया।
इसके बाद आरोपी जसवंत फिर उसे दिल्ली लेकर गया। दिल्ली में शैलेन्द्र नामक युवक के घर पर विवाहिता को रखा गया जहां फिर जसवंत और शैलेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के लापता होने से परेशान परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। लेकिन तभी एक दिन यह पता चला कि जसवंत उसे दिल्ली लेकर गया है जिसके बाद दिल्ली पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया।
फिलहाल पीड़िता द्वारा 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि गैंगरेप के सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। एसीपी राजेंद्र सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।