ब्रेकिंग न्यूज़

'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब BHOJPUR: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ने रचा इतिहास, 124 छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयन राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

बांग्लादेश में हिंसा के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी की एडवाइजरी, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 06 Aug 2024 07:32:03 PM IST

बांग्लादेश में हिंसा के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी की एडवाइजरी, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा और सत्ता विरोधी आंदोलन के बाद बिहार पुलिस ने राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है। बांग्लादेश में बवाल के बाद सतर्कता बरतने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। बिहार की सीमा में सीमावर्ती जिलों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ायी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।


बांग्लादेश में हिंसा को लेकर मोतिहारी में पुलिस और एसएसबी के जवान भी सतर्क हैं। बता दें कि मोतिहारी नेपाल की सीमा से सटा है, जहां से बांग्लादेशियों की घुसपैठ करने की संभावना है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। पुलिस के साथ-साथ एसएसबी को सतर्क किया गया है और 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में उपद्रव और हिंसा को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों सहित मोतिहारी के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और एसएसबी को सतर्क रहने को कहा है। बोर्डर वाले इलाकों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।


 इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिहार पुलिस और एसएसबी को तैयार रहने को कहा गया है। दरअसल, बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां हालात बेकाबू हो गए हैं। अब तक सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, जबकि सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि क्या आम और क्या खास, कोई भी सुरक्षित नहीं है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में कई इमारतों और संस्थानों को आग के हवाले कर दिया है। सीमांचल में बांग्लादेश और बिहार की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 


कटिहार और किशनगंज से बांग्लादेश की सीमा सटी हुई है। मोतिहारी में भी नेपाल की सीमा सटी है, जहां से बांग्लादेशियों की घुसपैठ करने की संभावना है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। पुलिस के साथ-साथ एसएसबी को सतर्क किया गया है और 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड में आ गए हैं! जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में गाड़ियों और हर आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। 


पहचान पत्र देखने के बाद ही किसी को भी भारत में आने की अनुमति दी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है। लोग किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय थाना, जिले के एसपी या टोल फ्री नंबर-14432 या डायल 112 पर देने की अपील की है।


वही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने कहा गया है। बता दें कि बिहार के तीन जिले पश्चिम बंगाल से सटे हैं जिसमें पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार शामिल है। वही पश्चिम बंगाल के कई जिले बांग्लादेश से सटे हैं। पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमा क्षेत्र से बांग्लादेश के नजदीक होने के कारण ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग भारत में प्रवेश कर सकते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने सीमांचल के इलाकों को लेकर खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।