1st Bihar Published by: Updated Nov 24, 2019, 2:56:04 PM
- फ़ोटो
KOLKATA: कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 46 रनों से धूल चटा दी है.दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने बांग्लादेश का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है.विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट की टीम ने अपने पहले ही डे-नाइट टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर ली है.
भारत की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में ये लगातार 7वीं जीत है. इस जीत के बाद पहले से ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही भारतीय टीम की स्थिति और भी मजबूत हो गई है.