Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा Anant Singh : अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब मोकामा में ललन बाबु संभालेंगे कमान, बदल जाएगा मोकामा का समीकरण Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस उम्मीदवार के घर पुलिस की रेड, जानिए.. क्या है पूरा मामला? ANANT SINGH : CJM कोर्ट में पेशी के बाद बेउर जेल रवाना हुए अनंत सिंह, 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए 'छोटे सरकार' NEET Exam: भारत में मेडिकल एजुकेशन में बड़ा बदलाव, NEET नहीं...अब यह परीक्षा बदलेगी डॉक्टर बनने की पूरी प्रक्रिया; जानें डिटेल Anant Singh : अनंत सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुई बिहार पुलिस, दो अन्य आरोपी के साथ CJM के सामने होगी पेशी Anant Singh: अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही चर्चा में आए दोनों जुड़वा बेटे, जानिए कहां तक की है पढ़ाई और चुनाव लड़ने को लेकर क्या है विचार? Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
1st Bihar Published by: Updated Mon, 06 Jun 2022 02:35:12 PM IST
- फ़ोटो
DESK: इंडियन करेंसी से जुड़ी खबर सामने रही है। आने वाले समय में भारत की करेंसी पर APJ अब्दुल कलाम और रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर देखने को मिल सकती है। बता दें अभी तक भारतीय नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ही तस्वीर देखने को मिलती थी लेकिन अब उनके साथ मिसाइल मैन एपीजे डॉ.अब्दुल कलाम और रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर देखने को मिल सकती है।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही ऐसा हो सकता है। इसे लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया विचार कर रहा है। लेकिन अभी तक ना तो इस मसले पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और ना ही वित्त मंत्रालय की ओर से ही इसे लेकर कोई निर्देश जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय के अधीन काम कर रही सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SPMCIL) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम और रवीन्द्रनाथ टैगोर के वॉटरमार्क वाले दो सेट IIT दिल्ली के प्रोफेसर दिलीप सहनी के पास भेजा है और उनमें से एक सेट चयन करने के लिए कहा गया है। जिसे केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नोटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए RBI को एपीजे अब्दुल कलाम और रवींद्रनाथ टैगोर की फोटो वाले नोट जारी करने का सुझाव दिया गया था। बता दें कि भारत के राष्ट्रगान के रचयिता रविन्द्रनाथ टैगोर हैं। टैगोर ने न केवल भारत बल्कि श्रीलंका और बांग्लादेश (आमार सोनार बांग्ला) के लिए भी राष्ट्रगान लिखे। रवीन्द्रनाथ टैगोर मानवतावादी विचारक थे।
उनके गीत हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से प्रभावित मानवीय भावनाओं के विभिन्न रंग पेश करते है। टैगोर के इन्हीं महान कार्यों के कारण इन्हें 'गुरुदेव' की उपाधि दी गयी। वही बैलिस्टिक मिसाइलों और व्हीकल टेक्नोलॉजी के सफल विकास के लिए डॉक्टर अब्दुल कलाम को 'मिसाइल मैन' की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1998 में भारत के पोखरण 2 न्यूक्लियर टेस्ट में एक बड़ा संगठनात्मक, तकनीकी और राजनीतिक रोल अदा किया था।
यहीं कारण है कि लोग उन्हें मिसाइल मैन के रूप में जानते हैं। भारत के विकास में इन दोनों महापुरुषों का विशेष योगदान है। अगर महात्मा गांधी के बाद इन दोनों महापुरुषों की तस्वीर वाली नोट जारी हुए तो आने वाले वर्षों में कुछ अन्य महापुरुषों की तस्वीर के साथ भी नोट जारी किए जा सकते हैं।
वही लगातार चल रही इस खबर को लेकर बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को सामने आना पड़ा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के चीफ जेनरल मैनेजर योगेश दयाल ने बताया कि भारतीय नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बने रहेंगे, किसी भी अन्य चेहरे पर विचार RBI नहीं कर रही है।