Hindi News / news / बाढ़ स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, टिकट में हेराफेरी का आरोप लगा जमकर...

बाढ़ स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, टिकट में हेराफेरी का आरोप लगा जमकर काटा बवाल

1st Bihar Published by: RAVI SHANKAR SHARMA Updated Nov 19, 2019, 11:11:10 AM

बाढ़ स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, टिकट में हेराफेरी का आरोप लगा जमकर काटा बवाल

- फ़ोटो

BARH: बाढ़ स्टेशन पर मंगलवार को नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. टिकट में हेराफेरी औक दलाली से परेशान यात्रियों ने स्टेशन परिसर में जमकर बवाल काटा है. 

खबर के मुताबिक टिकट न मिलने से नाराज यात्रियों ने बाढ़ स्टेशन पर हंगामा किया. स्टेशन पर हंगामे की खबर मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझा-बूझा कर मामला शांत कराया गया.  

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही दलाली के एक बड़े रैकेट का मोकामा से आरपीएफ द्वारा पर्दाफाश किया गया था. माना जा रहा है कि बाढ़ स्टेशन भी दलालों के चंगुल में फंसकर रह गया है. जिससे हर दिन यात्रियों को परेशानी हो रही है।