Hindi News / news / बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे अपराधी, पुलिस ने हथियार...

बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ 4 को दबोचा

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Jul 13, 2021, 9:47:35 PM

बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ 4 को दबोचा

- फ़ोटो

BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे तभी पुलिस ने इन्हें धड़ दबोचा। 


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ईस्ट गौरहट्टा रोड काली मंदिर के पास होण्डा सिटी कार पर सवार चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। हथियार से लैंस अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। तभी इसकी सूचना एसएसपी को मिली। एसएसपी ने पुलिस टीम का गठन किया। 



जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा, 1 देसी पिस्टल, 2 देसी मास्केट, 21 जिंदा कारतूस, 2 अष्ट धातु की मूर्ति और एक बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया है।