Hindi News / news / प्रेमिका से मिलने के लिए दोस्त के साथ पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने...

प्रेमिका से मिलने के लिए दोस्त के साथ पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 22, 2019, 9:12:56 PM

प्रेमिका से मिलने के लिए दोस्त के साथ पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

- फ़ोटो

BEGUSARAI:  प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी अपने दोस्त के साथ एक मंदिर के पास गया था. इस दौरान लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. 

दोनों युवक लोगों से छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन किसी ने एक न सुनी और पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान चौकी की है. पिटाई करने वालों ने कहा कि दोनों युवक चोर है. नगर थाने की पुलिस दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 


बताया जा रहा है कि  शादी के लिए काली स्थान कई लड़कियां आई थी उसी दौरान दोनों युवकों ने एक लड़की से जेवर छीन लिया. दोनों युवक जेवर छीन कर भाग गए. फिर बाद में दोनों युवक इसी जगह  पर आकर खड़े हो गए.  लोगों ने दोनों युवक से पूछना शुरू किया तो दोनों युवक भागने लगे. लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.