1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Apr 03, 2020, 8:05:44 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां दिल्ली के मरकज़ में शामिल तब्लीगी जमात के 8 लोगों को पकड़ा गया है. ये सभी लोग दिल्ली के निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में भाग लेकर लौटे थे. शुक्रवार को बेगूसराय में बड़ी कार्रवाई के दौरान इनको ट्रेस कर पकड़ा गया है. इनको फिलहाल सदर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. कोरोना जांच के लिए इनके सैंपल लिए गए हैं.
बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि तबलीगी जमात में शामिल 8 लोगों को चिन्हित कर जांच के लिए लाया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सदर अस्पताल लाकर इनकी जांच प्रक्रिया चल रही है. जिला प्रशासन की ओर से सभी लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है.
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि कड़ी निगरानी में सभी को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है. सभी का टेस्ट सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया तथा आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.