Hindi News / news / बेगूसराय में सरेआम स्टूडेंट का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 3 गोली

बेगूसराय में सरेआम स्टूडेंट का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 3 गोली

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 12, 2020, 6:46:08 PM

बेगूसराय में सरेआम स्टूडेंट का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 3 गोली

- फ़ोटो

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने देर शाम एक स्टूडेंट का मर्डर कर दिया है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां लोहियानगर के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी  अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.


मृतक छात्र की पहचान पहचान पोखरिया के रहने वाले शिव शंकर पासवान के बेटे नीतीश कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि नीतीश कुमार आज घर से घूमने के लिए गया था. इस दौरान अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे 3 गोली मारी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हत्याकांड के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.