1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 10, 2020, 7:58:18 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
घटना नयागांव थाना इलाके के कासिमपुर गांव की है. मृतक की पहचान माथर दियारा निवासी नरेश यादव के रूप में की गई है. हत्या के बाद से वार्ड सदस्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जाता है कि वार्ड सदस्य नरेश यादव अपने गांव में ही कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक नरेश यादव वार्ड नंबर 9 का सदस्य था. वहीं नयागांव थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक नरेश यादव भी अपराधी किस्म का व्यक्ति था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.