Hindi News / news / बेगूसराय में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां, गैस सिलेंडर लेने के लिए...

बेगूसराय में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां, गैस सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Apr 11, 2020, 2:09:22 PM

बेगूसराय में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां, गैस सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़

- फ़ोटो

BEGUSARAI: पूरे देश भर में कोरोना वायरस जैसे वैश्र्विक महामारी को लेकर प्रशासन एवं सरकार के द्वारा खास एहतियात बरतने को कहा जा रहा है । चाहे वह बैंक, दुकान या गैस एजेंसी ही क्यों न हो।सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग बरतने की सलाह दी जा रही है। लेकिन बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग टूटते हुए नजर आ रहा है।


बेगूसराय के बलिया प्रखंड में गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस ऐजेंसी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के मामू भांजा अवध तिरहुत पथ के समीप स्थित शिवम इण्डेन गैस एजेंसी जहां खुलेआम गैस उपभोक्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को उक्त जगह पर देखने को मिला । जहां दर्जनों की संख्या में गैस उपभोक्ता गैस लेने शिवम् इण्डेन गैस एजेंसी पर पहुंचे। इस दौरान उपभोक्ताओं की भीड़ इतनी हो गई कि कैश काउंटर से लेकर एजेंसी परिसर में लोग जमा हो गये।खाली सिलिंडर जमा करने वाली जगह तक उपभोक्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही थी मगर उक्त एजेंसी में कर्मियों में से किसी ने भी उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेंस में रहने की बात नहीं कहा। ऐसे में आप बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं इस लापरवाही से क्या हो सकता है ।