1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Jul 22, 2021, 8:07:36 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा बभंगामा पुस्तकालय के पास की है। मृतक की पहचान पहसारा निवासी खोपड़ी सिंह के बेटे गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक पहासारा के पास मौजूद था तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मर्डर की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक गुड्डू छोटा-मोटा कारोबार किया करता था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।