1st Bihar Published by: Updated Jul 07, 2021, 2:26:14 PM
- फ़ोटो
PATNA: दानापुर के रानी तालाब थानाक्षेत्र के पकरंदा चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक बेलगाम कार ने एक साथ 6 लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना के बाद भागने के दौरान कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिसमें कार सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने 7 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे जिन लोगों को कार ने कुचला वे सभी लोग मजदूर हैं। जो मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी पटना से आ रही बेलगाम कार ने सभी को कुचल डाला। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि कार सवार तीनों युवक पटेल नगर का रहने वाला है। जिन्हें इलाज के लिए PMCH में रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।