Hindi News / news / गिरधारी यादव के भाई को टिकट देना जेडीयू को पड़ा भारी, बेलहर से...

गिरधारी यादव के भाई को टिकट देना जेडीयू को पड़ा भारी, बेलहर से आरजेडी उमीदवार रामदेव यादव आगे

1st Bihar Published by: Updated Oct 24, 2019, 11:54:15 AM

गिरधारी यादव के भाई को टिकट देना जेडीयू को पड़ा भारी, बेलहर से आरजेडी उमीदवार रामदेव यादव आगे

- फ़ोटो

BANKA : सांसद गिरधारी यादव के भाई लालधारी यादव को बेलहर सीट पर उम्मीदवार बनाना जेडीयू को भारी पड़ गया है। बेलहर में जेडीयू उम्मीदवार लालधारी यादव लगातार पीछे चल रहे हैं। आरजेडी कैंडिडेट रामदेव यादव ने बढ़त बनाई हुई है। 


बेलहर में आरजेडी उम्मीदवार रामदेव यादव 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि सांसद गिरधारी यादव के भाई लालधारी यादव पीछे हैं। आपको बता दें कि बेलहर से गिरधारी यादव ने जेडीयू नेतृत्व के सामने जिद करते हुए अपने भाई लालधारी यादव को उम्मीदवार बनवाया था लेकिन अब गिरधारी यादव के भाई को टिकट देना जेडीयू को भारी पड़ रहा है।