Hindi News / news / बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों पर चटकी लाठियां, कर रहे थे प्रदर्शन

बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों पर चटकी लाठियां, कर रहे थे प्रदर्शन

1st Bihar Published by: ASMIT Updated Jan 08, 2021, 12:37:28 PM

बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों पर चटकी लाठियां, कर रहे थे प्रदर्शन

- फ़ोटो

PATNA :  राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, जहां बेल्ट्रॉन की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया है. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. 

बता दें कि एक साल पहले बेल्ट्रॉन के द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के पोस्ट के लिए एग्जाम हुआ था. कुछ टाइम बाद इसका रिजल्ट आ गया लेकिन अभी तक किसी को ज्वाइंन नहीं कराया गया है.  सलेक्ट किए गए अभ्यर्थी ज्वाइंन करने की प्रतिक्षा कर रहे हैं पर अभी तक सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है. 

सभी सलेक्ट किए गए कैंडिडेट को कहा गया था कि 8 दिसंबर को ज्वाइन करने का मैसेज आएगा पर अभी तक कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है. जिसके बाद  आज अभ्यर्थी प्रदर्शन करने पहुंचे थे.