Hindi News / news / भागलपुर: अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

भागलपुर: अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 26, 2024, 8:26:14 PM

भागलपुर: अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

- फ़ोटो

BHAGALPUR:  बिहार में भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण अगलगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला भागलपुर के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के आजमाबाद गांव का है जहां अगलगी की भीषण घटना में दर्जनों घर जलकर खाक हो गये। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। 


घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी की दो दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गये। इस दौरान आजमाबाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। 


अगलगी की इस घटना में गांव के लोगों को भारी नुकसान हुआ है। जहां अगलगी की घटना हुई वही पास में मतदान केंद्र था जहां वोटिंग का काम चल रहा था। गांव के कई लोग मतदान करने के लिए गये हुए थे। पीड़ित ने बताया कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है घर में रखे 50 हजार रुपये भी जल गये।