Hindi News / news / भागलपुर में एक शख्स का मर्डर, दोस्तों ने पीट-पीटकर की हत्या

भागलपुर में एक शख्स का मर्डर, दोस्तों ने पीट-पीटकर की हत्या

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Sep 14, 2021, 8:37:32 AM

भागलपुर में एक शख्स का मर्डर, दोस्तों ने पीट-पीटकर की हत्या

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है जहां कुछ दोस्तों ने मिलकर दोस्त की ही पीट-पीटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं लाश को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने मृतक का शव कुएं में फ़ेंक दिया और भाग निकले. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली ती हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


घटना जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है. मृतक की पहचान सिमरिया गांव के निवासी मो. साहबूब के पुत्र करीब 36 वर्षीय मो. अब्दुल बहाब के रूप में की गई है. बताया जाता है कि अब्दुल शराब का आदि था. सोमवार की शाम अपने दोस्तों के साथ गांव में शराब की पार्टी करने गया था. जब रात में घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने काफी खोजबीन की. खोजबीन के दौरान जब परिजन गांव के ही पास में एक कुएं के पास पहुंचे तो कुएं पर उसका गमछा रखा हुआ मिला.


गमछा देकर परिजनों ने कुएं में देखा तो अब्दुल मृत अवस्था मे कुएं में डुबा हुआ मिला. परिजनों ने आनन फानन में शव को कुएं से बाहर निकाला और कजरैली थाना अध्यक्ष को सूचना दी. मौके पर कजरैली थानाध्यक्ष नवनिश कुमार ने दलबल के साथ पहुंचकर शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. 


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं थानाध्यक्ष नवनिश कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि मृतक की मौत कैसे हुई है. हालांकि मृतक के शरीर पर मारपीट के कई जगहों पर निशान हैं. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.