Hindi News / news / भागलपुर में एक युवक की हत्या, आपसी विवाद में अपराधियों ने मारी गोली...

भागलपुर में एक युवक की हत्या, आपसी विवाद में अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Jun 26, 2021, 11:25:47 AM

भागलपुर में एक युवक की हत्या, आपसी विवाद में अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. 


घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी की है. मृतक की पहचान मोहम्मद इशराफिल के बेटे मोहम्मद कामिल (35) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, शाहजंगी वार्ड नंबर 3 अशरफ नगर निवासी मोहम्मद कामिल की मध्य विद्यालय बदरे आलमपुर स्कूल के पास अपराधियों ने बेरहमी से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. 


परिजनों ने बताया कि मृतक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूरण कुमार झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और दो खोखा बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.