1st Bihar Published by: Updated Oct 26, 2019, 4:52:05 PM
- फ़ोटो
PATNA: समस्तीपुर लोकसभा उप चुनाव जीतने के बाद प्रिंस राज आज लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के दिल्ली स्थिति आवास पहुंचे. इस दौरान रामविलास ने प्रिंस राज को जीत की बधाई और आशीर्वाद दिया.
हो गए इमोशनल
इस खुशी के मौके पर रामविलास को अपने छोटे भाई को खोने का गम ने इमोशनल कर दिया. इस खुशी के मौके पर उनको भाई की याद आ गई. इस दौरान पूरा परिवार मौजूद था.
पिता के निधन के बाद प्रिंस राज ने लड़ा था चुनाव
21 जुलाई 2019 को रामचंद्र पासवान का दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली में निधन हो गया था. जिसके बाद लोकसभा उप चुनाव में लोजपा ने समस्तीपुर से रामचंद्र के बेटे प्रिंस राज को उम्मीदवार बनाया था. प्रिंस राज ने कांग्रेस के अशोक राम को हरा दिया और समस्तीपुर से जीतकर संसद पहुंच गए. जीत के साथ ही लोजपा ने भी उनको शानदार गिफ्ट किया और उनको बिहार लोजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया.