ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरा सेब लदा ट्रक, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान Bihar News: बिहार की हवा से प्रदूषण होगा गायब, सरकार ने उठाया बड़ा कदम Bihar Crime News: पटना में युवक की हत्या से सनसनी, छापेमारी में जुटी पुलिस Success Story: पकौड़े बेचने वाली के बेटी बनी IAS अधिकारी, कठिन संघर्ष के बदौलत लिखी सफलता की कहानी Bihar Politics: संसद भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह से अनुपस्थित रहे राहुल गांधी, युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बोला हमला Bihar Politics: संसद भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह से अनुपस्थित रहे राहुल गांधी, युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बोला हमला Bihar Politics: ‘एक वोट में भी व्यवस्था बदलने की ताकत’ निःशुल्क नाव सेवा के शुभारंभ पर बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘एक वोट में भी व्यवस्था बदलने की ताकत’ निःशुल्क नाव सेवा के शुभारंभ पर बोले मुकेश सहनी Patna News: देशभक्ति और नवाचार के रंग में रंगा ISM पटना, स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस अब बिहार से हावड़ा तक, 6 घंटे में पूरा होगा सफर

भारत को मिली बड़ी कामयाबी, 5000 KM तक दुश्मन का खात्मा करने वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण

1st Bihar Published by: Updated Wed, 27 Oct 2021 09:37:48 PM IST

भारत को मिली बड़ी कामयाबी, 5000 KM तक दुश्मन का खात्मा करने वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण

- फ़ोटो

DESK: खबर भारत की कामयाबी से जुड़ी है। भारतीय सेना की ताकत अब और ज्यादा बढ़ गयी है। अग्नि-5 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया गया। सतह से सतह पर हमला करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शाम 7:50 में लॉन्च किया गया।


बताया जाता है कि इसकी रेंच पांच हजार किलोमीटर तक है। यह 5000 किलोमीटर तक दुश्मनों का सफाया कर सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारतीय सेना की ताकत अब और ज्यादा बढ़ गयी है। इसकी वजन 50 हजार किलोग्राम बतायी जा रही है। अग्नि-5 की लंबाई 17.5 मीटर है। इसके ऊपर 1500 किलो वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। यह एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।    


सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नीति वही रहेगी कि किसी भी हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बुधवार की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर अग्नि-5 मिसाइल को लॉन्च किया गया। अग्नि-5 का पहला टेस्ट अप्रैल 2012 में हुआ था। जबकि दूसरा टेस्ट सितंबर 2013 में हुआ था। जनवरी 2015 में तीसरा और दिसंबर 2016 में चौथा टेस्ट किया गया था। दिसंबर 2018 तक अग्नि-5 मिसाइल के 7 टेस्ट किए गए। इन परीक्षणों के दौरान मिसाइल को अलग-अलग तरह के लॉन्चिंग पैड से दागा गया। सभी तरह के टेस्ट से गुजरने के बाद आज अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया।