Hindi News / news / भारत में अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, 2 से 18 साल...

भारत में अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, 2 से 18 साल वालों को टीकाकरण की मंजूरी

1st Bihar Published by: Updated Oct 12, 2021, 1:15:23 PM

भारत में अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, 2 से 18 साल वालों को टीकाकरण की मंजूरी

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अब 2 साल से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सकेगा. इसकी मंजूरी मिल गई है.  DCGI की मंजूरी के बाद अब बच्चों को कोवैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे. देश में संभावित तीसरी लहर के बीच यह बेहद राहत भरी खबर है. 


मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी. उसके बाद ही बच्चों को टीका लगना शुरू होगा. बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन के दो टीके लगेंगे. अबतक हुए ट्रायल में टीके के बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है.


सूत्रों के मुताबिक, उन बच्चों को पहले वैक्सीन लगाई जा सकती है जिनको अस्थमा आदि की दिक्कत है. सरकारी जगहों पर यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी. बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है. वह भारतीय कोरोना टीका है. कोरोना वायरस के खिलाफ कोवैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी.